अयोध्या: सात वार्डों में चला सफाई अभियान, महापौर ने लिया जायजा
अयोध्या,अमृत विचार। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत मंगलवार को पांचवें दिन नगर के सात वार्डों में एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई और कूड़े के ढेर गलियों से हटाए गए। साठ से अधिक सफाई कर्मियों के साथ चले अभियान के तहत लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।
नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी वार्डों में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी जाना और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। मंगलवार को अयोध्या में अभिरामदास वार्ड, दशरथकुंड, दर्शननगर, मणिराम दास छावनी, रामकोट और परमहंस रामचन्द्र दास वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रशासन के उदासीनता को लेकर चार दिनों से कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा परिवार, जानें वजह
