विपक्षी दलों का 2024 के लिए मंथन, ‘INDIA’ होगा गठबंधन का नाम
बेंगलुरु। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर चर्चा कर रहे है। वहीं बीती रात की बैठक में सभी दलों से नाम सुझाने को कहा गया था और आज की बैठक के दौरान सब की सहमति से 'INDIA' नाम रखा गया। जिसका मतलब इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस' (इंडिया) हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ज्यादातर विपक्षी नेताओं की इस नाम पर सहमति है। इस नाम का संकेत देते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, इंडिया की जीत होगी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने ट्वीट कर कहा, चक दे इंडिया।
ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति ने ओमन चांडी के निधन पर जताया शोक, कहा- केरल की प्रगति में उनके योगदान रखा जायेगा को हमेशा याद
