हरदोई: बाइर सवार को टक्कर मारने के बाद शव को कुचलते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागा चालक
पाली, हरदोई। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार की सड़क पर गिरते ही मौत हो गई। उसके बाद भी ड्राइवर उसके शव को कुचलते हुए ट्रैक्टर ले कर भाग गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी।
बताया गया है कि पचदेवरा थाने गांव निवासी किसान 35 वर्षीय मिजाज़ी मिश्रा पुत्र राकेश कुमार मिश्रा मंगलवार को अपने घर से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए बाइक से पाली जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह पाली थाने के दलेलपुर पुलिया के पास पहुंचा, वही पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मिजाज़ी सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गहरी चोंट पहुंचने से उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसके बाद भी ड्राइवर रफ्तार कम किए बगैर शव को कुचलते हुए ट्रैक्टर भगा ले गया। दिनदहाड़े इस तरह का हादसा देख कर वहां आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर हादसे के बारे में जब मिजाज़ी के घर वालों को पता चला,सभी रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े। उसके घर वालों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया है।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगी, चार व्यक्तियों की मौत
