हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में खुली हल्द्वानी की पहली एस्ट्रो पाठशाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में हल्द्वानी की पहली एस्ट्रो पाठशाला शुरू हो गई है। मंगलवार को आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज) नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. योगेश चंद्र जोशी ने पाठशाला का उद्घाटन किया।

 एस्ट्रो पाठशाला में बच्चे टेलीस्कोप, रोवर, पेरिस्कोप, जियो एवं हेलियो सेंट्रिक मॉडल, न्यूटोनियन कलर व्हील, नक्षत्र पटल, रॉकेट्री इत्यादि की मदद से सौर मंडल एवं ब्रह्मांड की रोचक जानकारियों तथा रहस्यों से अवगत होंगे। कार्यक्रम के दौरान एरीज के वैज्ञानिकों ने खगोलीय विज्ञान से संबंधित अनेक चीजों की जानकारी बच्चों को दी। एक प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खगोल विज्ञान से संबंधित जानकारी में विशेष रूचि ली और बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता की।

 विद्यालय प्रबंधन समित टिक्कू ने एस्ट्रोवर्स संस्था के साथ दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की नयी पहल एस्ट्रो पाठशाला खोले जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों खगोलीय ज्ञान-विज्ञान पाठशाला के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अकादमिक निर्देशिका स्मृति टिक्कू, उपप्रधानाचार्या अंजु शर्मा ने सभी को हल्द्वानी में पहली एस्ट्रो पाठशाला दीक्षांत द्वारा खोले जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रीश पाठक, संजय डबराल,  राकेश गुप्ता, संदीप, रमेश शर्मा, विनय, आकांक्षु, प्रियांशी, हर्ष, मुकेश अग्रवाल, अजय रावत, शुभम, कुलदीप, युगल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार