Chitrakoot News : चोरी का खुलासा, लाखों के जेवरात और नकदी भी बरामद, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया।
चित्रकूट में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के लाखों के जेवरात और नकदी बरामद की।
चित्रकूट, अमृत विचार। मानिकपुर पुलिस ने नौ जुलाई को हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता पाई है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लाखों के जेवरात और नकदी भी बरामद की है।
गौरतलब है कि नौ जुलाई को रामपुर कल्याणगढ़ निवासी सतेंद्र पटेल ने पुलिस को बताया था कि उसके सूने घर से चोरों ने बक्से में रखे जेवरात व आभूषण पार कर दिया है। इस पर एसपी वृंदा शुक्ला ने एसओ मानिकपुर को चोरी के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी थाना मानिकपुर हारून रशीद खां की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विवेचना से प्रकाश में आए आरोपियों शैलेश पटेल पुत्र सत्यनारायण, मुंशी पटेल उर्फ राजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह और मीरा कुमारी पत्नी संतोष को गिरफ्तार किया। ये सभी उसी गांव के बाशिंदे हैं। इनसे सोने-चांदी के जेवरात व 69 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस टीम में रहे ये शामिल
आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम की अगुवाई एसआई हारून रशीद खां ने की। टीम में एसआई प्रभुदयाल सिंह, आरक्षी शाकिर अली, विमलेश और अंशु सैनी शामिल रहीं।
