बाराबंकी : बेटे ने पापा को भेजा Suicide का मैसेज, ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। घर से नौकरी करने की बात कहकर निकले युवक सोमवार की शाम पिता के मोबाइल पर मैसेज करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल से फोन कर परिजनों काे सूचना दी। उसके बाद परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। यहां जफरपुर झंझरा निवासी उमाशंकर वर्मा का 26 वर्षीय बेटा सौरभ सोमवार को घर से नौकरी करने जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम उसने अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर आत्महत्या करने की बात बताई। इस पर परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक की तलाश में परिजन बुढवल रेलवे स्टेशन पर आ गए। तो वही रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर रेलवे पुल के पास युवक की साइकिल मिली। काफी रात होने के कारण युवक का पता नहीं चला। 

मंगलवार की भाेर जीआरपी को रेलवे स्टेशन के दो यार्ड के बीच युवक का शव मिलने की सूचना गार्ड ने दी। इस पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब में मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में पापा के नाम से दर्ज नंबर पर काल कर घटना की सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते- बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच। जहां जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता उमाशंकर ने बताया कि उसका बेटा मानसिक बीमारी से ग्रसित था। जिसका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें -हरदोई : 13 साल पहले दिन-दहाड़े हुई हत्या में चार को आजीवन कारावास, देना होगा जुर्माना

संबंधित समाचार