राहुल पर केटीआर की टिप्पणी: हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, CM और KTR के जलाए पुतले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद जिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव की पार्टी नेता राहुल गांधी पर अनुचित टिप्पणियों के विरोध में यहां नामपल्ली में मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव और केटीआर के पुतले जलाये।

हैदराबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष समीर वलीउल्लाह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर केसीआर और राव के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। एक समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब प्रदर्शन का विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से मामूली झड़प हो गई।

इसके बाद सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया और बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। वलीउल्लाह ने गांधी के बारे में की गई टिप्पणी के लिए राव की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस नेता ने भारत के कृषि परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संबंधित समाचार