प्रयागराज में कॉलेज प्रबंधक ने कई बार की छात्रा से शर्मनाक हरकत, खौफ के चलते छोड़ी पढ़ाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई/ प्रयागराज, अमृत विचार। थरवई थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधक की हरकत और करतूतों के चलते एक छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। छात्रा का आरोप है कि कालेज के प्रबंधक उसके उसके साथ अश्लील हरकतें करने के साथ-साथ उसका भविष्य खराब करने की लगातार धमकी दे रहे हैं। छात्रा ने  तंग आकर प्रबंधक के खिलाफ मंगलवार को छेड़खानी का मामला दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।    
      
जानकारी के अनुसार राज नारायण पांडेय पीजी कालेज बेरूई गारापुर सहसों प्रयागराज में  पढ़ने वाली छात्रा बीएड द्वितीय वर्ष कर रही है। छात्रा का आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर देवेंद्र पांडे आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करते है। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज व धमकी भी देते हैं। छात्रा ने बताया कि बीते 14 जुलाई को कॉलेज परिसर में ही प्रायोगिक परीक्षा का एसाइनमेंट एवं मौखिक परीक्षा देने गई थी। उस दौरान फिर से प्रबंधक ने छेड़खानी की। इससे पहले जो उसके साथ छेड़खानी और अश्लीलता कालेज प्रबंधक द्वारा की गई थी। इससे पूर्व 7 मई को कॉलेज के प्रबंधक ने परीक्षा संबंधी बात करने के लिए कॉलेज में बुलवाया। वहां जाने पर उसके साथ फिर से वही अश्लील हरकत करने की कोशिश की। 

छात्रा के मुताबिक घर आने के बाद फोन पर धमकी दी कि मेरी बात मान लो नही तो तुम्हरा भविष्य खराब कर दूंगा। कालेज जाने जाने प्रबंधक मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करते हैं। मेरा विद्यालय संबंधी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। 14 जुलाई को मेरे साथ प्रबंधक लगातार दबाव बना रहे है। जिसकी वजह कॉलेज जाना छोड़ दिया है। छात्र-छात्राओं का असाइनमेंट लिया गया लेकिन मेरा नहीं लिया गया।  छात्रा का कहना है कि प्रबंधक ने जान से मारने की धमकी भी दी है। डरी और सहमी छात्रा ने कालेज तो छोड़ ही दिया लेकिन मंगलवार को थरवई थाने पर प्रबंधक के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कालेज प्रबंधक के खिलाफ  छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -उमेशपाल हत्याकांड : शाइस्ता पर पुलिस बढ़ा सकती है ईनाम की राशि, शासन को भेजी रिपोर्ट

संबंधित समाचार