जिला अस्पताल: अवैध वसूली पर रोक, अब 2 बजे तक ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा
बरेली, अमृत विचार। पार्किंग के नाम हो रही अवैध वसूली पर जिला अस्पताल प्रशासन ने रोक लगा दी है। दूसरे भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां 2 बजे तक मरीजों और उनके तीमारदारों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल में पार्किंग के नाम पर दो पहिया वाहन स्वामियों से 10-10 रुपये वसूले जा रहे थे। अमृत विचार ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने अवैध वसूली पर रोक लगाते हुए इस पार्किंग बंद करा दिया। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि पार्किंग में मरीजों और तीमारदारों से अधिक शुल्क लिया जा रहा था। अब पार्किंग को नए सिरे से शुरू कराया जाएगा। फिलहाल, अभी अस्पताल परिसर के दूसरे भवन में 2 बजे तक पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: 22 करोड़ से होंगे बिजली सुधार के काम, जर्जर तार और ओवरलोड की समस्या से मिलेगी निजात
