Farrukhabad : दरोगा का रोका वेतन, गिरफ्तार करने का आदेश, इटावा के थाना चकरनगर में है तैनात, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के चकरनगर थाने में तैनात दरोगा का वेतन रोका गया है।

इटावा के चकरनगर थाने में तैनात दरोगा का वेतन रोका गया है। दरोगा की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए गए है। मारपीट, धोखाधड़ी का न्यायालय में मुकदमा चल रहा।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने इटावा जिले के थाना चकरनगर में तैनात दरोगा का वेतन रोक दिया है। उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराने का आदेश पुलिस अधीक्षक इटावा को दिया है। इस संबंध में डीएम और कोषाधिकारी इटावा को वेतन रोकने संबंधी कार्रवाई कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।

इटावा के थाना चकरनगर में तैनात दरोगा दीपक कुमार की फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली में तैनाती के दौरान मारपीट, गाली गलौज, धोखाधड़ी का मुकदमा कोर्ट में दर्ज कराया गया था। इसमें दरोगा दीपक कुमार को तलब किया गया था। वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की कार्रवाई का आदेश भी कोर्ट से जारी हुआ था।

एसपी फर्रुखाबाद को गैर जमानती वारंट तामील कराने का आदेश दिया था, लेकिन आरोपी दरोगा को पकड़ कर कोर्ट में पेश नहीं कराया गया। मुकदमा वादी के वकील की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने दरोगा दीपक कुमार का कोर्ट में उपस्थित न होने तक वेतन रोकने का आदेश इटावा के डीएम, एसपी और कोषाधिकारी को दिया है। इसी के साथ इटावा के एसपी को गैर जमानती वारंट भेजे गए हैं, जिस पर आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी कराने का आदेश दिया है।

 

संबंधित समाचार