बदायूं: सड़क पर कोई निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए- देवेंद्र पाण्डेय

विशेष सचिव पशुधन ने किया गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण

बदायूं: सड़क पर कोई निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए- देवेंद्र पाण्डेय

फोटो- बदायूं में गोशाला में निरीक्षण के दौरान गाय को माला पहनाते विशेष सचिव।

बदायूं, अमृत विचार। गौ आश्रय स्थलों को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष सचिव पशुधन विभाग देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को बदायूं पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने विकासखंड वजीरगंज के ग्राम वनकोटा में स्थापित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां उन्हें 60 निराश्रित गोवंश मिले। 

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि गौवंशों का संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वृहद गौ आश्रय स्थल, कान्हा गौशाला, कांजी हाउस बनाए गए हैं, जिनमें निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई निराश्रित गौवंश नजर नहीं आना चाहिए।

पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रशासनिक व अन्य विभागों के सहयोग से अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों का शत प्रतिशत संरक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की गौ संरक्षण स्थलों को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। सहभागिता योजना के अंतर्गत पशु प्रेमी व्यक्तियों को निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए दिए जाते हैं, जिससे वह गौवंशों का भली प्रकार संरक्षित कर उनकी देखरेख कर सकें।

इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें धनराशि भी दी जाती है। इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन विभाग ललित कुमार वर्मा, उपनिदेशक प्रशासन अमित कुमार, उप निदेशक पशुधन प्रसार ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बदायूं: धान की रोपाई करते समय खेत में उतरा करंट, बच्ची की मौत 

ताजा समाचार

T20 World Cup : स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत करने उतरेगा इंग्लैंड, युगांडा के खिलाफ अफगानिस्तान प्रबल दावेदार 
अखिलेश ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठाये सवाल, बोले-BJP के पक्ष में माहौल बना रहीं एजेंसियां 
पीलीभीत: बिलसंडा से फिर जुड़े मादक पदार्थ तस्करी के तार..हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने एक को पकड़ा
मतगणना : बढ़ी प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन, प्रतिष्ठा की भी परीक्षा 
विराट कोहली तीसरे नंबर पर असरदार नहीं, उन्हें रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए : संजय मांजरेकर
अयोध्या: गन्ना सर्वे शुरू, लगाए गए 112 कर्मचारी-15 जून तक चलेगा टास्क