रामपुर: किशोरी की हत्या के बाद फेंका शव, फैली सनसनी
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं हो सकी शिनाख्त
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। पजाबा रोड पर एक किशोरी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई।हालांकि पुलिस अभी तक किशोरी की शिनाख्त नहीं करा सकी है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के पजाबा रोड पर ग्राम महेशपुर में सड़क किनारे एक अज्ञात लड़की का शव कुछ ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने के बाद थाना भोट पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई।
उसके बाद शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। भोट इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया, पजाबा रोड पर एक किशोरी का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- मथुरा के युवक ने की रामपुर के कारोबारी से ठगी, जांच शुरू
