वंदे मातरम विवाद को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी की 'वंदे मातरम' के बारे में एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के शोर-शराबे के बाद बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

संभाजीनगर जिले में हुए दंगे का मुद्दा उठाते हुए आजमी ने कहा कि 'वंदे मातरम' का नारा लगाना उन्हें अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि अगर भारत में रहना है तो वंदे मातरम बोलना ही होगा। हम ऐसा नहीं कर सकते।

हम केवल ईश्वर में विश्वास करते हैं।'' आजमी के बयान पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांत रहने की अपील की और कहा, "आजमी की टिप्पणियां विषय के लिए अप्रासंगिक हैं।

उन्हें चर्चा के लिए सूचीबद्ध मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नार्वेकर की अपील के बाद भी हंगामा जारी रहा और इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। 

ये भी पढ़ें - भारतीय परिधान निर्यातकों के पास जापान एक बड़ा अवसर: AEPC

संबंधित समाचार