Hamirpur News: चारा काटने गई थी किशोरी, युवक ने लूटी अस्मत, रो-रोकर सुनाई आपबीती, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
हमीरपुर में चारा काटने गई किशोरी से दुष्कर्म।
हमीरपुर में चारा काटने गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ में खेत में चारा काटने गई एक किशोरी को एक युवक द्वारा पकड़ कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।
कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री घर के पास स्थित खेत में चारा काटने के लिए गई थी। आरोप लगाते हुए बताया कि उसी दौरान गांव का एक युवक आया और उसकी पुत्री को पकड़ कर जबरन दुष्कर्म कर डाला। जब उसकी पुत्री काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उसने अपने पुत्र को खोजने के लिए भेजा।
बताया कि उसका पुत्र जैसे ही खोजने के लिए घर से निकला तो रास्ते में रोती हुई वापस लौटती दिखाई दी। बताया कि उसकी पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध घटना की लिखित तहरीर दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
