शिक्षक दिवस: प्रकाश जावड़ेकर सहित इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। जावड़ेकर ने आज ट्वीट कर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती …

नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

जावड़ेकर ने आज ट्वीट कर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन और सभी देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। स्कूल से विश्वविद्यालय तक एक करोड़ शिक्षक देश की अगली पीढ़ी को सक्षम बनाते है। शिक्षकदिवस की बधाई। ”उन्होंने इस अवसर पर  राधाकृष्णन का एक चित्र में ट्वीटर पर साझा किया।

शिवराज ने शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। चौहान ने ट्वीट कर लिखा ‘भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस पर उनके चरणों में कोटिश: नमन। डॉ. राधाकृष्णन जी के प्रखर विचारों के प्रकाश से आलोकित मार्ग पर बढ़ते हुए हम सब देश की प्रगति व उन्नति के लिए अविराम कार्य करते रहेंगे।

राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षक – गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। गहलोत ने आज कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करके उन्हें योग्य नागरिक बनाने में और समाज को नयी दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। सभी को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसके लिए राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं को सफल बनाने में शिक्षकों की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है।

संबंधित समाचार