Jalaun: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, क्षत-विक्षत हो गए शव, मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल के माध्यम से हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत।

जालौन में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल के माध्यम से शिनाख्त हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जालौन, अमृत विचार। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कालपी में शव रेलवे पुल पर पटरी के किनारे पड़ा था। वहां पर चौकीदार ने कालपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चला। वहीं दूसरी तरफ आटा में रेलवे क्रासिंग के पास शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल के माध्यम से मृतक की शिनाख्त हो पाई। दोनों ही स्थानों की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

कालपी संवाददाता के अनुसार मंगलवार को सुबह यमुना रेलवे पुल पर पटरी के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। रेलवे के चौकीदार सुनील यादव की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।  बताया कि  रेलवे ट्रैक नम्बर 1276/12-14 में एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। माना जा रहा है कि गाड़ी संख्या 12592 से युवक कटा है।

सूचना पाकर अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ घटनास्थल पर पहुँचे, उन्होंने बताया कि युवक के सर, हाथ-पैर का काफी हिस्सा कट गया है। युवक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकरर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा जा रहा है कि युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा होगा और तभी नीचे गिर गया होगा।

थाना व कस्बा आटा के अम्बेडकर स्कूल के पीछे से निकली रेलवे लाइन पर युवक का शव रेलवे ट्रेक के पास पड़ा मिला। शव देखकर वहां सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए मृतक की तलाशी ली। इस पर उसकी जेब से सिकंदराबाद से लखनऊ का टिकट मिला और एक मोबाइल टूटा व कुछ पैसे मिले।

पुलिस ने मोबाइल फोन चालू कर  मृतक की शिनाख्त रियाज अली 35 वर्ष निवासी काकोरी लखनऊ के रूप में की। पुलिस ने उसके परिजनों को मौत की खबर सुनाई तो घर मे मातम छा गया। मृतक रियाज कर्नाटक के सिकंदराबाद में मजदूरी का काम करता था। वह वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा कि यह गेट से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार