बरेली: बीईओ ने प्रधानाध्यापिका पर लगाए मनमानी के आरोप, अधिकारियों को भेजा पत्र
बरेली, अमृत विचार। मझगवां ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने बीएसए, महानिदेशक, डीएम, एसडीएम और एडी बेसिक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रधानाध्यापिका ने सभी आरोप निराधार बताए हैं। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण डीएम को सौंपने की भी बात कही है।
बीईओ के पत्र के मुताबिक बीते दिनों स्कूल का निरीक्षण किया गया तो वहां बच्चे नहीं थे। जांच में पता चला कि मिड डे मिल भी दो दिन से नहीं बना है। वित्तीय पंजिकाएं दिखाने को कहा तो अभद्रता पर उतारू हो गईं। शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापिका पर उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित दर्ज कर वेतन कटवाने का आरोप लगाया। पत्र में बीईओ ने प्रधानाध्यापिका पर बगैर अनुमति फरवरी में 10- 15 दिन छुट्टी पर रहने का आरोप है।
बीईओ का पत्र मिला हैं। जांच टीम का गठन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, बीएसए
ये भी पढे़ं- बरेली: कांवड़ यात्रा के साथ ही मोहर्रम के जुलूस विद्युत कर्मियों के लिए बने चुनौती
