इटावा : दिव्यांग एथलीट ने पेरिस में जीता गोल्ड मेडल, पहले भी जीत चुके हैं आठ मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा । भरथना विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नगला विधी साम्हों के दिव्यांग एथलेटिक्स खिलाड़ी अजीत सिंह यादव ने एक बार फिर देश के साथ जनपद को गौरवान्वित किया है। पेरिस में 10 दिवसीय प्रतियोगिता 8 जुलाई से 17 जुलाई तक हुई। अजीत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप पेरिस 2023 में भाला फेंककर 65.41 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल देश के नाम किया।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से प्रतिभाग अजीत सिंह ने किया। अजीत ने बताया कि उनका टूर्नामेण्ट 16 व 17 जुलाई को आयोजित किया गया। वे इससे पूर्व भी आठ गोल्ड मेडल जीतकर भारत के नाम कर चुके हैं। अजीत को पुनः गोल्ड मेडल मिलते ही उनके पैतृक गांव नगला विधी में हर्ष की लहर दौड़ गई। पिता सुभाष चंद्र, माता पुष्पा देवी, दादा राजेंद्र सिंह, चाचा राजवीर सिंह, आशुतोष यादव, नीरज यादव शेरा, रवि कुमार सहित पूर्व मंत्री अशोक यादव, श्रीकृष्ण यादव, विनोद यादव कक्का, विधायक प्रदीप यादव, राघवेन्द्र गौतम, नगर पालिका चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व प्रमुख हरी ओम यादव आदि ने शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : सामाजिक सुरक्षा और शांति के लिए सजायाफ्ता अपराधी जमानत योग्य नहीं

संबंधित समाचार