जमीन कब्जा प्रकरण : बभिया चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच करेंगी सीओ प्रथम
बरेली, अमृत विचार। महिला की जमीन पर कब्जा कराने के मामले में कैंट क्षेत्र की बभिया चौकी इंचार्ज अमर सिंह यादव की भूमिका की जांच होगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच सीओ प्रथम श्वेता यादव को सौंपी है। चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में कानून को दरकिनार कर रविवार को एक विधवा के खेत में लगी धान की फसल को अपनी मौजूदगी में ट्रैक्टर से जुतवाकर उस पर कब्जा करा दिया।
आरोप है कि दरोगा ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। उसके बेटों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने जनसुनवाई पोर्टल, एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में दरोगा समेत सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढे़ं- बरेली: बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बने पुलिसवाले, सीपीआर देकर बचाई जान
