रामपुर : बेटी ने शादी से किया मना तो पिता-पुत्र ने पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। बेटी को अपने परिजनों से शादी करने से इंकार करना भारी पड़ गया। गुस्साए पिता-पुत्र ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव कुंडसेरी निवासी आकांक्षा का कहना है कि मेरे घर वाले जबरन शादी का दबाब बना रहे थे। मेरे मना करने पर मेरे साथ पिता, प्रताप सिंह,भाई आकाश और प्रमोद व सतवीर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में युवती ने टांडा थाने में पिता भाई सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साक्ष्य के अभाव में मिलक विधायक बरी
