रायबरेली : पुलिस अधीक्षक ने चंदापुर चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
दो निरीक्षकों ,दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
रायबरेली , अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण महाराजगंज कोतवाली की चंदापुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है । इसी के साथ दो निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ।
एसपी ने चंदापुर चौकी प्रभारी रहे रामफल मिश्रा को लाइन हाजिर किया है। उन पर जनशिकायतों के निस्तारण ने लापरवाही और पीड़ितों से दुर्व्योहार का आरोप है। इनके अलावा पुलिस ऑफिस के मानिटरिंग सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक गोविंद दास को भदोखर थाना का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक सैय्यद तनवीर हैदर को मानिटरिंग सेल का नया प्रभारी बनाया गया है।
महराजगंज कोतवाली से उपनिरीक्षक आशीष मलिक को चंदापुर पुलिस चौकी का नया प्रभारी तैनात किया गया है । उधर नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राशिद खान को पुलिस कार्यालय के मिडिया सेल में भेजा गया है ।
ये भी पढ़ें -मणिपुर घटना पर सपा नेता स्वामी प्रसाद का बड़ा बयान, कहा - सार्वजानिक रूप से माफी मांगे PM
