यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ 26 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-300 प्रति शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यथार्थ हास्पिटल एंड ट्रॉमा केयर लि. ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 285 से 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 26 जुलाई को खुलकर 28 जुलाई को बंद होगा। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कंपनी के आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, एंकर निवेशक 25 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत 490 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की इकाइयां 65.51 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने, पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 687 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर 677 करोड़ रुपये जुटाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- गुजरात 2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की करेगा मेजबानी, वर्ल्डवाइड मीडिया के साथ किया करार  

संबंधित समाचार