बस्ती: सड़क निर्माण में घपला करने वाले दो इंजीनियर बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सड़क निर्माण में 40 करोड़ रूपये से अधिक का घपला किये जाने के आरोप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के दो अभियंताओं को बर्खास्त कर दिया गया है जबकि 12 से अधिक अवर अभियंताओं को भी दोषी ठहराया गया है। आधिकारिक सूत्रो ने गुरूवार को बताया कि पीडब्लूडी के दो अभियंता विनय राम और अरविन्द आर्या 200 से अधिक सड़कों के निर्माण में 40 करोड़ से अधिक रूपये के घपले के मामले मे दोषी पाये गये है।

इस कारण दोनो अभियंताओं को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। वर्ष 2017-18 मे सड़क निर्माण के मामले मे 40 करोड़ रूपये से अधिक के घपले का मामला सामने आया था जिसे शासन की बिना अनुमति के ही धनराशि खर्च दिखा दिया गया था। उस समय जनप्रतिनिधियों द्वारा ये मुद्दा उठाया गया था जिसके मामले मे तत्कालीन आलोक कुमार रमण अधिशासी अभियन्ता को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था।

दिलचस्प है कि अरविन्द आर्या का कुछ दिन पहले एक्सईएन के पद पर प्रमोशन हो गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सहमति मिलने के बाद दोनो को शासन द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले मे एक दर्जन से अधिक अवर अभियंताओं को भी दोषी ठहराया गया है। इनके विरूद्व भी जांच पड़ताल करा कर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार