जयपुर: तीन वर्षों में करीब 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद गत तीन वर्षों में केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों के 409.60 करोड़ रुपये की ऋणमाफी कर 59 हजार 983 किसानों को लाभान्वित किया है।

ये भी पढ़ें - गाय के गोबर से विकसित किया गया खादी प्राकृतिक पेंट, 40 इकाइयों में उत्पादन शुरू

आंजना प्रश्नकाल में विधायक गोपाल लाल मीना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2020-21 में 42 हजार 866 किसानों का 325.14 करोड़ रुपये का अल्पकालीन एवं मध्यकालीन व दीर्घकालीन ऋणों की ऋण माफी कर कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसी तरह वर्ष 2021-22 में एक हजार 83 कृषकों का 49.83 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 में 7 हजार 34 कृषकों का 35.63 करोड़ का ऋण माफ किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंको का ऋण माफ करने का अधिकार केन्द्र सरकार का है। राज्य सरकार ने किसानों की ऋणमाफी के लिए राज्य के सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की ऋणमाफी हेतु योजनाएं जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन ऋणमाफी योजनाओं में राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (अल्पकालीन) एवं राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन) शामिल है।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने किया राजस्थान के लिए चुनाव समिति का गठन, जानें किसे मिली जगह 

संबंधित समाचार