हरदोई : गर्रा नदी में डूबे 4 किशोर, तीन को बचाया - एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साण्डी/ हरदोई, अमृत विचार। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए चार दोस्त एक साथ गर्रा नदी में नहाने के लिए गए। वहां चारों गहरे पानी में डूबने लगे। इस बीच वहां पहुंचें कुछ गांव वालों ने किसी तरह तीन किशोरों को डूबने से बचा लिया, जबकि एक किशोर को नही बचाया जा सका। उसकी नदी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्ला गंज निवासी त्रिलोकी का 14 वर्षीय पुत्र अर्पित गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गर्रा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। बताते हैं कि चारों दोस्तों के बीच गर्मी से छुटकारा पाने के लिए गर्रा नदी में नहाने की बात हुई थी। नदी में नहाने के लिए कूदे चारों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख गांव वाले दौड़ पड़े। उन्होंने तीन दोस्तों को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन अर्पित को नहीं बचा सके। अर्पित की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। इसका पता होते ही अर्पित के घर वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -Banda Crime News : खेत की रखवाली कर रहे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

संबंधित समाचार