अमरोहा: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
दो दिन तक गांव में समझौते के लिए चली पंचायत
अमरोहा, अमृत विचार। मोहल्ले के युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच जाग होने पर पीड़ित की मां ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। मामले में दो दिन तक गांव में पंचायत चली, परंतु समझौता नहीं हो पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने रहने वाला युवक आमिर काफी दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। बीती 17 जुलाई की रात में युवती परिजनों के साथ बरामदे में सोई हुई थी। रात में आमिर घर में घुस आया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की मां की आंख खुल गई।
मां ने किसी तरह युवक को पकड़ लिया। लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। मामले को निपटाने के लिए गांव में दो दिन तक पंचायत चली। लेकिन दोनों पक्षों के बीच फैसला नहीं हो पाया। गुरुवार को युवती के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है।
ये भी पढ़ें :- अमरोहा: कूलर लेने के नाम पर फर्नीचर कारोबारी से ठगी का प्रयास, ब्लैकमेल कर रही आरोपी
