सकारात्मक विचारों के अभ्युदय से होगा जीवन खुशहाल : गणेश केसरवानी

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, यमुना परिसर में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण गुरुवार को महापौर उमेश चंद गणेश केसरवानी एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने किया। इसका उपयोग कर विश्वविद्यालय कर्मी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे।

महापौर ने यमुना परिसर में भूगर्भ जल संरक्षण योजना के अंतर्गत राजर्षि जल संरक्षण कुंड के समोन्नयन कार्यक्रम का जल संभरण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। यह कुंड वर्षा जल संचयन के साथ ही भूगर्भ का जल स्रोत रिचार्ज करने का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर पी पी दुबे ने बताया कि सरोवर के किनारे छोटे फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे।

इसके उपरांत विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में उत्तम स्वास्थ्य खुशहाल जीवन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, महापौर ने प्राचीन जीवन पद्धति को उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने सकारात्मक विचारों के अभ्युदय, भारतीय संस्कृति में योग का महत्व, भारत में उत्सव धर्मिता के प्रभाव, ओपन जिम का आम आदमी के जीवन में महत्त्व, स्वच्छता, योग और व्यायाम को खुशहाल जीवन का अंग बनाने आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी खुशहाल जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने खुशी तथा आनंद के अंतर को स्पष्ट करते हुए आनंद को खुशहाल जीवन के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर पी पी दुबे, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पीके स्टालिन, डॉ आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार, डॉ दीपशिखा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, श्रीमती कामना यादव, डॉ योगेश कुमार यादव, डॉ सोहनी देवी डॉ मनोज कुमार, अनुराग व व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी प्रभारी आर.डी. वर्मा पार्षद सुरेन्द्र यादव श्याम गुप्ता सुबेदार भारती विजय गिरि नवनीत मौर्य संजय आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, मामला दर्ज

संबंधित समाचार