चौथे बच्चे के पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बने है। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला का ये दूसरा बच्चा है, जबकि अर्जुन दम्पत्ति के पहले से एरिक नाम का बच्चा है जो इस सप्ताह की शुरुआत में चार साल का हो गया। अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। एक्टर अपने बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। अर्जुन ने एक व्हॉइट टॉवल पर हैलो वर्ल्ड लिखा हुआ दिखाया है। साथ ही उसपर एक कार्टून भी बना हुआ है। एक्टर ने अपने कैप्शन के जरिए अपनी फैमली में आए नए मेहमान का स्वागत किया है।

https://www.instagram.com/p/Cu7bJv-NUzW/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अर्जुन रामपाल के पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने बेटे का स्वागत किया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों ठीक है। इसके अलावा अपने कैप्शन में एक्टर ने डॉक्टर और नर्सों की टीम को शुक्रिया भी कहा और अपनी खुशी भी जाहिर की। अर्जुन ने अपने फैंस और सभी के प्यार के लिए भी सबको धन्यवाद कहा।हैलो वर्ल्ड, 20.07.2023.।

https://www.instagram.com/p/Crm8uRkonFc/?img_index=2

ये भी पढ़ें : Sara Ali Khan:सावन में अमरनाथ पहुंची सारा अली खान, पवित्र गुफा में जाकर बाबा अमरनाथ के किए दर्शन

 

संबंधित समाचार