Banda: जेल में बंद मुख्तार अंसारी से आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में की पूछताछ, देता रहा गोलमोल जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में जेल में बंद मुख्तार अंसारी से आयकर विभाग ने की पूछताछ।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ की। इस दौरान वह अधिकारियों को गोलमोल जवाब देता रहा।

बांदा, अमृत विचार। यूपी के बांदा जेल में बन्द माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं, गुरुवार को आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में टीम ने बेनामी संपत्ति के मामले में घंटो पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मुख्तार अंसारी का डर से गला सूखता रहा और बराबर माथे पर पसीना बहता रहा है।

मुख्तार कई बेनामी संपत्तियों को लेकर गोलमोल जवाब देकर बचने का प्रयास करता रहा। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे बैरक भेज दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही, जेल प्रशासन के मुताबिक जेल मैनुअल के अनुसार ही उसे बैरक से बुलाया गया और बाद में टीम ने पूछताछ की है। शाम में टीम पूछताछ करके रवाना हो गयी।

संबंधित समाचार