अयोध्या: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी की मौत
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई वहीं प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। गांव पूरे खरगी निवासी सोनू उम्र लगभग 22 वर्ष ने अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार होकर शुक्रवार की रात तहसील के निकट एक परिसर में जहर खा लिया। सूचना …
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई वहीं प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। गांव पूरे खरगी निवासी सोनू उम्र लगभग 22 वर्ष ने अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार होकर शुक्रवार की रात तहसील के निकट एक परिसर में जहर खा लिया। सूचना पाकर पहुंचे युवक के परिजनों ने दोनों को इलाज के लिये सी एच सी सोहावल पहुंचाया। जहां पर हालत गम्भीर देखते हुये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गयी।
सी एच सी सोहावल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट के एस उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी युगल को शनिवार की भोर में लाया गया था। युवक के मौत हो जाने की सूचना मिली है। लगभग 21 वर्षीय युवती भी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी गयी है। जिसका इलाज अभी चल रहा है।
