बरेली जिलाधिकारी एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आए
बरेली। जिलाधिकारी नितीश कुमार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सुबह स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर उन्होंने एंटीजेन टेस्ट कराया। जिसकी जांच रिपोर्ट में जिलाधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ से बात की और फिर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया। एक लैब के दो कर्मचारियों ने डीएम कैंप आफिस पहुंचकर सैंपल लिया। जिलाधिकारी …
बरेली। जिलाधिकारी नितीश कुमार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सुबह स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर उन्होंने एंटीजेन टेस्ट कराया। जिसकी जांच रिपोर्ट में जिलाधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ से बात की और फिर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया। एक लैब के दो कर्मचारियों ने डीएम कैंप आफिस पहुंचकर सैंपल लिया। जिलाधिकारी बंगले में ही आईसोलेट हैं। नगर निगम की टीम ने कैंप कार्यालय और बंगले को सैनेटाइज कराया। डीएम कैंप आफिस में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि जनसुनवाई या तमाम मीटिंग लेने के दौरान ही डीएम किसी संक्रमित की चपेट में आ गये। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने के लिए दो बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्वास्थ्य अधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। जांच करने वाले अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
