रामपुर: सड़क हादसे में स्वार के वेल्डिंग मिस्त्री की उत्तराखंड में मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ममेरे-फूफेरे भाई दुकान बंद करके बाइक से आ रहे थे घर, मौत के बाद मचा कोहराम, क्रासर- गुरुवार की रात लगभग नौ बजे हुआ हादसा

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। वेल्डिंग की दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार मिस्त्री और फुफेरे भाई की बाइक नील गाय से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मिस्त्री को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

 तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला निवासी शमशेर अहमद का 20 वर्षीय बेटा दिलशेर अहमद व फूफेरा भाई मेहराब पुत्र अब्दुल वाहिद वेल्डिंग मिस्त्री है। उत्तराखंड के कालाढूंगी मे वेल्डिंग की दुकान चलाने के साथ ही रोज आना जाना लगा रहता है। गुरुवार रात लगभग नौ बजे दुकान बंद करने के बाद दिलशेर अहमद अपने भाई मेहराब को बाइक पर बैठाकर अपने घर वापस आ रहा था।

जैसे ही गड़प्पू पर पहुंचा अचानक घने जंगल मे से निकलकर सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई गंभीर रtप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सक ने मिस्त्री दिलशेर अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि फुफेरे भाई मेहराब को उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक दिलशेर का शव घर पहुंचा तो चारों तरफ चीखपुकार मच गई। मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों मे कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: स्नातक में प्रवेश के लिए बढ़ी तिथि, अब 31 तक कराएं पंजीकरण

संबंधित समाचार