रामपुर : नशे में धुत विद्युतकर्मी ने उपभोक्ता को गिरा-गिरा के पीटा, देखिए VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मामला तूल पकड़ने पर अफसरों ने विद्युत कर्मी को किया निलंबित, पहले भी आ चुके ऐसे मामले, पुलिस ने शांतिभंग में किया आरोपी का चालान

रामपुर, अमृत विचार। पहाड़ी गेट बिजलीघर में तैनात नशे में धुत बिजली कर्मी ने उपभोक्ता से गाली गलौच कर दी। जिसका उपभोक्ता ने विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से पिटाई शुरू कर दी। उपभोक्ता को पीटते-पीटते जमीन में गिरा दिया। इस दौरान बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेकर उच्च अधिकारियों ने विद्युतकर्मी को निलंबित कर दिया है।
       
शहर के मोहल्ला मुंशी मजीद निवासी फहीम कुरैशी बिजली की समस्या को लेकर बिजलीघर पहुंचे। बिजली कटौती की समस्या और तार को सही कराए जाने की सूचना दर्ज कराई। यहां पर तैनात निधीश विद्युत कर्मी उपभोक्ता पर भड़क गया। जोकि नशे में धुत था। उसके बाद विद्युत कर्मी गालियां देने लगा और जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया।

 इस मामले में उपभोक्ता ने किसी प्रकार जान बचाई। जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। गाली गलौच की सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस मामले में विद्युत निगम के अफसरों का कहना है कि विद्युतकर्मी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सड़क हादसे में स्वार के वेल्डिंग मिस्त्री की उत्तराखंड में मौत, एक घायल

संबंधित समाचार