जयपुर में पांच मंजिला भवन से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने पांच मंजिला भवन से छलांग लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि एम आई रोड पर स्थित पांच मंजिला व्यावसायिक भवन की छत से 30 साल की महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिये सवाई मानसिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला सुबह सीढ़ियों से पांच मंजिला व्यावसायिक भवन की छत पर गई और अचानक छत से कूद गई। जमीन पर गिरने से उसके सिर में गहरी चोट लगने से संभवत: उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी के जरिये महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। 

यह भी पढ़ें- अमित शाह बोले- सहकारिता आंदोलन के लिए पैक्स को मजबूत बनाने की जरूरत

संबंधित समाचार