बरेली: सोना खरीदेने से पहले कर लें जांच, 22 का बताकर बेचा जा रहा 18 कैरेट...ऐसे खुल गया राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकों में गोल्ड लोन लेने पहुंच लोगों के जेवर की जांच में सामने आ रहे मामले, अब तक बीस फीसदी आवेदन हो चुके हैं निरस्त

बरेली, अमृत विचार। सोने के जेवर खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें। बैंकों के पास ऐसे जेवर पहुंच रहे हैं जिन पर मोहर तो 22 कैरेट की लगी है मगर वह हैं 18 कैरेट के। इस साल 34 हजार से ज्यादा लोगों ने गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया, इनमें 4100 आवेदन निरस्त हो गए। इसकी वजह सोने में मानक से अधिक मिलावट मिलना है।

बैंककर्मियों के अनुसार निरस्त हुए आवेदनकर्ताओं के जेवरों की जांच की गई तो 22 कैरेट मोहर वाले में सिर्फ 75 फीसदी सोना ही निकला, जबकि 91 फीसदी का मानक है। एलडीएम सुषमा ने बताया कि गोल्ड लोन के लिए बैंकों के अपने-अपने मानक है। सोने की परख के बाद ही खरीदें।

उन्होंने बताया कि जिले में बरेली, श्रीगणेश, तिरुपति, एवन और आरिक पांच हॉलमार्क सेंटर हैं। कोई जेवर की शुद्धता चेक करवाना चाहता है तो टंच सेंटर पर भी जा सकता है। बरेली में 11 टंच सेंटर हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly: आरटीओ ऑफिस में फाइलों का अंबार देख नाराज हुए प्रमुख सचिव

संबंधित समाचार