सच बोलने पर राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया गया: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि सच बोलने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया जो दिखाता है कि कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर कितनी गंभीर है।

गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा था, इसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। गुढ़ा के पास सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग था।

मंत्री की बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सच बोलने पर अशोक गहलोत ने मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया! इससे ही पता चलता है कि कांग्रेस महिला उत्पीड़न को लेकर कितनी गंभीर है।’’

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 22 जुलाई से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर व ड्रोन पर लगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार