सामूहिक सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण संभव : शिवेंद्र
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरा ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शनिवार से शुरू किए गए इस 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' अभियान के क्रम में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कई ग्राम सभाओं में बतौर मुख्य अतिथि पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
शनिवार को उनकी अगुवाई में ब्लाक की गंगौली व रामपुर सरधा सहित अन्य ग्राम सभाओं में अशोक, आम, गूलर, पीपल, नीम व पाकड़ सहित कई अन्य किस्मों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। पंचायत भवन रामपुर सरधा सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूरा ब्लाक प्रमुख प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी और जटिल समस्या बनती जा रही है। जितनी आवश्यकता पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की है उतनी ही आवश्यकता इस ईश्वरीय कार्य में सभी के सहयोग और सहभागिता की भी है। उन्होंने कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और मुहिम को सफल बनाने की अपील की।
ग्राम सभा रामपुर सरधा के प्रधान अंकुर सिंह, ग्राम सभा गंगौली के प्रधान अनिल तिवारी, पूरा विकासखंड के बीडीओ मनीष मौर्य, एडीओ पंचायत, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, अधिकारी और छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में ग्राम सभा के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने बिजनौर को दी 435 करोड़ की सौगात, कहा- विदुर कुटी से होकर गुजरेगी गंगा की धारा
