सूडान में बाढ़ के कारण आपातकाल घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खार्तूम। सूडान में बाढ़ के कारण तीन महीने के लिए देशव्यापी आपातकाल घोषित करने का निर्णय किया गया है। सूडान के सिक्योरिटी एवं डिफेंस परिषद ने यह निर्णय लिया है और शनिवार को इसकी घोषणा की गई। बयान के अनुसार स्वायत्त परिषद के अध्यक्ष अब्देल फतह अल-बुरहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक बैठक …

खार्तूम। सूडान में बाढ़ के कारण तीन महीने के लिए देशव्यापी आपातकाल घोषित करने का निर्णय किया गया है। सूडान के सिक्योरिटी एवं डिफेंस परिषद ने यह निर्णय लिया है और शनिवार को इसकी घोषणा की गई।

बयान के अनुसार स्वायत्त परिषद के अध्यक्ष अब्देल फतह अल-बुरहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक बैठक के बाद सिक्योरिटी एवं डिफेंस परिषद ने बाढ़ के परिणामों का आकलन करने के लिए एक उच्च समिति के गठन का निर्देश दिया।

सूडान में इस वर्ष भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 99 लोगों की मौत हो गई है और 46 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा 10,000 से अधिक मकान क्षतिगस्त हो गए हैं। सूडान के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि नील नदी में जल का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। सूडान में अक्सर जून से अक्टूबर के बीच भारी बारिश के कारण बाढ़ आती है।

संबंधित समाचार