FIFA Womens World Cup : सोफिया स्मिथ के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका ने वियतनाम को हराया, जापान की बड़ी जीत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑकलैंड। सोफिया स्मिथ के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से गत चैंपियन अमेरिका ने वियतनाम को 3-0 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पिछले दो बार का चैंपियन अमेरिका खिताब की हैट्रिक पूरी करने की कवायद में है। उसकी तरफ से तीसरा गोल लिंडसे होरन ने किया। 

अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। विश्व कप में पहली बार भाग ले रही अमेरिका की 14 खिलाड़ियों में से एक स्मिथ ने दिखा दिया कि आखिर उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबॉलर क्यों चुना गया था। उन्होंने अपना पहला गोल 14वें मिनट में कप्तान लिंडसे होरन के पास पर किया और फिर पहले हाफ के इंजरी टाइम में दूसरा गोल दागा। इससे अमेरिका मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।

 

उधर, हैमिल्टन में खेले गए ग्रुप सी के मैच में जापान ने जांबिया को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपना अभियान शुरू किया। जापान की तरफ से हिनाता मियाज़ावा ने दो गोल किए, जबकि मीना तनाका और जून एंडो ने एक-एक गोल दागा। जांबिया को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। जापान ने इसका फायदा उठाकर पेनल्टी हासिल की जिसे रिको उएकी ने गोल में बदला। 

ये भी पढ़ें : Korea Open : कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

संबंधित समाचार