Theft In Auraiya : चोरों की निकली बारात, घूम-घूमकर तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ नकदी समेत हजारों का माल चुराया।

औरैया के अछल्दा थानाक्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ नकदी समेत हजारों का माल चुराया। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया है। तीन दूकानों में हुई चोरी की घटनाओं से कस्बे में हड़कंप मच गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।

जानकारी के मुताबिक अछल्दा कस्बे के निवासी मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद फहीम की कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज के सामने सूफी मोटर्स वर्कशॉप के नाम से दुकान है जिसमें वह बीती रात सो रहा था। तभी मौका पाकर अज्ञात चोरों ने दुकान का टट्टर का ताला तोड़कर और उसमें घुसकर दुकान मालिक की जेब में पड़ा एंड्राइड मोबाइल 3100 रुपए नगद कार की बैटरी हजारों रुपए कीमत का माल चुरा ले गए।

वहीं चोरी की दूसरी घटना में अछल्दा कस्बे के नहर बाजार स्थित मुकेश कुमार शर्मा पुत्र प्रेम शंकर शर्मा के वर्कशॉप ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने गुल्लक में रखे 2800 नगद 10 किलो पंखे के नए पुराने बुश आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी की तीसरी घटना में कस्बे के नेवलगंज निवासी धर्मेंद्र शर्मा पुत्र प्रेम नारायण शर्मा की अछल्दा कस्बे के लोहा मंडी में इस क्षेत्र फर्नीचर की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने गुल्लक में रखें 1500 रुपए नगद एक फर्राटा पंखा चोरी कर लिया है।

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई जिस पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने मौका मुआयना कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।

 

संबंधित समाचार