बाराबंकी : अव्यवस्था से परेशान नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

4 घंटे ही आती है बिजली, नलों में नहीं आ रहा है पानी

त्रिवेदीगंज/ बाराबंकी, अमृत विचार। बिजली,पानी, गुणवत्ता विहीन भोजन दिये जाने व बिजली पानी की समस्या को लेकर  परेशान नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के छात्रों ने शनिवार परिसर से निकल कर हाइवे की पर प्रदर्शन किया मौके पर पहुंचे एसडीएम ने त्रिवेदीगंज चौराहे के पास सम्पर्क मार्ग पर छात्रों को रोककर कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस विद्यालय भेजा।

शनिवार की सुबह लगभग दस बजे नवोदय विद्यालय सोनिकपुर केअध्ययन रत छात्रों ने जिनकी संख्या लगभग एक सैकड़ा थी ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। विद्यालय से निकल कर सड़क पर आ गये। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में बिजली बमुश्किल चार घंटे ही आती है। नलों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे हम लोगों को सुबह नहाने आदि के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है।आर ओ लगे होने के बावजूद पीने को गरम पानी ही मिलता है। दाल, सब्जी व रायता में अलग से पानी मिलाया जाता है। रोटी व पूड़ी कच्ची दी जाती है। चावल कच्चे दिये जाते हैं। जिससे तबीयत खराब हो जाती है प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर रेस्टीकेशन की धमकी दी जाती है। बिजली नहीं आने से हम लोग सो नहीं पाते हैं सुबह उठने में देर हो जाती है।सुबह गिनती के समय देर से पहुंचने पर घर वालों को बुला कर उन्हें भी परेशान किया जाता है। 

हाइवे पर जा रहे छात्रों को त्रिवेदीगंज चौराहे के पास रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे एस डी एम हैदरगढ़ सुमित महाजन ने समझा बुझाकर खुद मौके पर चलकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौटाया। छात्रों के साथ विद्यालय पहुंचे एस डी एम ने जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है। विद्यालय प्रधानाचार्य बीके यादव ने फोन करने पर मामले पर बात करने से मना कर दिया प्रधानाचार्य ने बताया की मामला मामला उप जिलाधिकारी के संज्ञान में है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर समेत 20 छात्रों पर FIR दर्ज

संबंधित समाचार