प्रयागराज में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर समेत 20 छात्रों पर FIR दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीते दिनों छात्र आशुतोष की मौत के मामले में छात्रों के समर्थन में पहुंचे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनके समर्थन में रहे 20 छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 
 
बता दें कि दो दिन पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अमिताभ ठाकुर छात्र आंदोलन को समर्थन करने पहुंचे हुए थे। उनके पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया था। उस दौरान पुलिस अधिकारियों और उनके बीच झड़प भी हुई थी। अमिताभ ठाकुर अपने समर्थकों के साथ गेट के बाहर धरना दे रहे थे। उन्होंने मृतक छात्र आशुतोष द्विवेदी के पिता से भी मुलाकात की थी और साथ लेकर छात्रसंघ भवन पहुंचे थे। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ भवन का गेट बंद कर दिया। जिसके बाद गेट पर ही आंदोलन और हंगामा करते हुए बवाल हुआ था। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमिताभ ठाकुर सहित 20 समर्थकों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में डिप्टी CM ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, विपक्ष पर बोले - नाम बदलकर टेंडर डालने आ गए ब्लैक लिस्टेड

 

संबंधित समाचार