INDW vs BANW : भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे टाई, सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर छूटी
ढाका। भारत और बांग्लादेशके बीच शनिवार को खेला गया रोमांचक तीसरा महिला एकदिवसीय मुकाबला टाई रहा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये। भारतीय टीम 41 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी थी, लेकिन निचले क्रम की निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण पूरी टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई।
The match results in a tie!@imharleenDeol & #TeamIndia vice-captain @mandhana_smriti score fine Fifties and @JemiRodrigues with an unbeaten 33* at the end 🙌
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 22, 2023
Scorecard - https://t.co/pucGJbXrKd#BANvIND pic.twitter.com/JIDgdB7Xch
बांग्लादेश के लिये महिला एकदिवसीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ते हुए फर्गना हक़ ने 160 गेंद पर सात चौकों की सहायता से 107 रन बनाये। भारत की ओर से मंधाना और हरलीन ने अर्द्धशतक जड़े, जबकि छह अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इस टाई के साथ भारत और बंगलादेश के बीच तीन मैचों की महिला एकदिवसीय शृंखला भी 1-1 पर समाप्त हुई। भारत ने इससे पहले टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी।
ये भी पढ़ें : भारतीय निशानेबाजों ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में दो और कांस्य पदक जीते
