प्रयागराज : छात्र की पिटाई से नाराज अभिभावक ने शिक्षक पर फावड़े से किया वार
स्कूल की कक्षा में हुई घटना से हड़कंप, वीडियो वायरल
करछना/नैनी, अमृत विचार। क्षेत्र के एक कानवेंट स्कूल में घुसकर एक अभिभावक ने शिक्षक पर फावड़े से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। अभिभावक अपने पुत्र की पिटाई से नाराज था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नही किया गया था।
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस एकेडमी में एक अभिभावक कक्षा में फावड़ा लेकर घुस गया और शिक्षक की पिटाई करने लगा। अभिभावक का आरोप था कि उसके पुत्र की शिक्षक ने पिटाई कर दी थी। इससे वह घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कुछ स्कूल के शिक्षक व कर्मचारियों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। पूरी घटना क्लास रूम मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसको किसी ने वायरल भी कर दिया। घटना से स्कूल के शिक्षकों में आक्रोश है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : नौनिहालों के लिए संकट बनी भीषण गर्मी, एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
