बरेली: एक महीने में तीन बार खराब हो चुकी है जिला अस्पताल के फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को सड़क के दूसरी ओर भवन में बने वार्डों में शिफ्ट करने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। ढाई करोड़ की लागत से बने इस एफओबी का संचालन करीब एक महीने पहले ही शुरू हुआ है। मरीजों को स्ट्रैचर से ले जाने के लिए एफओबी के दोनों ओर लिफ्ट लगाई गई है लेकिन एक महीने में यह लिफ्ट तीन बार खराब हो चुकी है। इससे लिफ्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी की ओर से तीन साल तक एफओबी का संचालन किया जाएगा। लिफ्ट की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं लेकिन मरीजों की निगरानी में तैनात सुरक्षा गार्ड नदारद रहते हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट हुए निर्धारित, अब हर जगह नहीं रोक सकेंगे
