मणिपुर हिंसा के जिम्मेदार हैं सीमा पार के लोग : दिनेश शर्मा
अमृत विचार, बहराइच । प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिले में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में हिंसा सीमा पार के लोगों द्वारा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में जो शामिल हो रहे हैं। उन्हें पार्टी में मौजूद लोगों से कोई दिक्कत नहीं है।
प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को राम गांव के नवादा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। भाजपा नेता शिवा तिवारी के यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसके बाद वह भाजपा नेता रामकिशोर गुप्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इस दौरान एक सवाल के जवाब में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा के लिए बंगाल सरकार जिम्मेदार है।
वहीं मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर पूर्व सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि इसके लिए सीमा पार के लोग जिम्मेदार हैं। उनका कहना है बंगाल में हिंसा के जिम्मेदार बंगाल की सरकार है। जिनकी हत्या हो रही है बंगाल सरकार की पुलिस उन्हीं के परिजनों को बंद कर रही है तो वहीं मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि सीमा पार के लोगों को शांति पच नहीं रही है।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर सवाल किया गया। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते हुए देश के अंदर घुसने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के सवालों से डिप्टी सीएम बचते नजर आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकड़ीवाल, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, मनोज मिर्ची, प्रोफेसर कृष्ण कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : घायल वृद्ध का शव स्ट्रेचर पर छोड़ कार सवार हुए फरार
