भाजपा के राज में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार : कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । जिले में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। गांधी प्रतिमा पर मणिपुर हिंसा में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सेनानी भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि मणिपुर हिंसा में मानवता और इंसानियत का गला घोटा गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ने मणिपुर राज्य में जानबूझकर हिंसा को नहीं रोका। सत्ता लोभी भाजपा कभी भी देश हित में नहीं सोच सकती है। मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कैसरगंज की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के पर सरेआम अत्याचार करवाती है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, धर्मेद्र चौधरी, चौधरी अब्दुल मुईद, अमर नाथ शुक्ल, विपुल मिश्र, आशुतोष मिश्र, अजीज कादरी, खालिद हिशामी, मो. सलमानी, अफरोज बागवान, विष्णु यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : बेसिक शिक्षा स्कूलों में मधुमेह पीड़ित छात्रों को इंसुलिन और ग्लूकोमीटर लेकर जाने की इजाजत

संबंधित समाचार