बॉयफ्रेंड या पति को करना चाहती हैं खुश, अपनाएं ये टिप्स

बॉयफ्रेंड या पति को करना चाहती हैं खुश, अपनाएं ये टिप्स

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है ये तो सभी जानते हैं। खासतौर पर  जब उनका बॉयफ्रेंड या पति तारीफ करता है तो लड़कियां बहुत खुश हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि लड़के भी कुछ बातें लड़कियों के मुंह से सुनना पसंद करते हैं? लड़के भी चाहते हैं कि उनकी स्मार्टनेस और खूबसूरती की तारीफ हो। 

हालांकि ये देखा गया है कि बहुत कम ही लड़कों को अपने लिए तारीफ सुनने को मिलती है। किसी भी लड़के को लड़कियों के मुंह से अपने लिए कुछ बातें सुनकर काफी अच्छा लगता है। वह चाहते हैं कि पार्टनर उनसे वो बातें करें, जो वह सुनना चाहते हैं। हालांकि लड़कियां इस बात को समझ नहीं पाती और लड़के या बॉयफ्रेंड की उम्मीद को तोड़ देती हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़के को इम्प्रेस करना चाहती हैं या अपने बॉयफ्रेंड और पति को खुश करना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़के लड़कियों के मुंह से क्या सुनना पसंद करते हैं। 

लुक की करें तारीफ
बता दें लड़कों को पसंद होता है कि लड़कियां उनके लुक्स की तारीफ करें। वह अपने पार्टनर के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनना पसंद करते हैं। अगर कोई लड़की कहे कि 'आपकी आंखें, लुक्स या लिप्स अच्छे हैं' तो लड़के को ये बातें बहुत पसंद आती हैं।

इज्जत से करें बात
लड़कियां उम्मीद करती हैं कि लड़के जेंटलमेन हों। वह लड़कियों का सम्मान करें। लेकिन लड़के भी अपने पार्टनर से ये आशा रखते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी पार्टनर सम्मान करें। उनसे इज्जत से बात करें।

जताएं विश्वास 
जब लड़कियां अपने पार्टनर पर विश्वास जताएं। उनसे कहें कि वह आप पर विश्वास करती हैं तो ये बात लड़के को बहुत पसंद आती है। लड़कियां जब पार्टनर को अपने जीवन का सुपरहीरो मानती हैं तो इस पर लड़के गर्व महसूस करते हैं। लड़के अपने पार्टनर के मुंह से सुनना चाहते हैं कि 'मुझे आप पर विश्वास है'।

उनके कामों को करें नोटिस 
बता दें लड़कियां जब अपने पार्टनर के काम और प्रयासों को नोटिस करती हैं और उनके कामों की तारीफ करती हैं तो भी लड़के खुश होते हैं। पार्टनर के लिए छोटी छोटी कई चीजें लड़के करते हैं। डेट पर जगह के चयन से लेकर खाने में पार्टनर की पसंदीदा डिश ऑर्डर करने तक लड़के जब पार्टनर का ख्याल रखते हैं, तो वह चाहते हैं कि लड़की इस बात को नोटिस करे। आप भले ही ये सब नोटिस करती हैं लेकिन उनकी कोशिशों की तारीफ करके उन्हें प्रोत्साहित करने पह वह ज्यादा खुश होते हैं।

ये भी पढे़ं- पार्टनर के साथ कम होने लगा है प्यार और रोमांस, इन टिप्स को अपनाकर रिलेशनशिप में लाएं मिठास