Emerging Teams Asia Cup : पाकिस्तान के तैयब ताहिर का तूफान, भारत के सामने रखा 353 रनों का लक्ष्य
कोलंबो। पाकिस्तान ने तैयब ताहिर (71 गेंद, 108 रन) के तूफानी शतक और साहिबज़ादा फ़रहान (62 गेंद, 65 रन) एवं सैम अय्यूब (51 गेंद, 59 रन) के अर्द्धशतकों की मदद से इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत के सामने 353 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
भारत-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन पाकिस्तान पर दबाव नहीं बना सकी। फरहान और अय्यूब शुरुआत से ही हमलावर रहे और भारतीय गेंदबाजों को लय हासिल करने का मौका नहीं दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाकर पाकिस्तान को 10 ओवर में 69 रन तक पहुंचाया। अय्यूब 16 रन के स्कोर पर आउट हो गये होते, लेकिन राजवर्धन हांगरगेकर की गेंद नो बॉल होने के कारण उन्हें जीवनदान मिला। सलामी बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाया और 51 गेंद पर सात चौकों एवं दो छक्कों के साथ 59 रन की पारी खेल डाली।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 23, 2023
Pakistan 'A' post 352/8 in the first innings.
🎯 India 'A' need 3⃣5⃣3⃣ to win the #ACCMensEmergingTeamsAsiaCup Final 🏆
Second innings coming up shortly.
Scorecard - https://t.co/qztT65tDLs #ACC pic.twitter.com/xUZJY3WaOR
फ़रहान 62 गेंद पर चार चौकों और चार छक्कों के साथ अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन उनके रनआउट होने के कारण पाकिस्तान का दूसरा विकेट भी गिर गया। रियान पराग ने 28वें ओवर में उमैर यूसुफ़ (35) और क़ासिम अकरम (शून्य) को आउट कर तेज़ी से आगे बढ़ रही पाकिस्तानी पारी को कुछ देर के लिये धीमा किया, लेकिन ताहिर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सारी कसर पूरी कर दी। ताहिर ने मात्र 71 गेंद खेलकर 108 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे।
पाकिस्तानी टीम अपने अंतिम स्कोर में करीब 20 रन और जोड़ सकती थी लेकिन हांगरगेकर ने ताहिर और मुबश्शिर खान (47 गेंद, 35 रन) को अंतिम ओवरों में चलता किया। हर्षित राणा ने पाकिस्तानी पारी के समापन से पहले मेहरान मुमताज़ (10 गेंद, 13 रन) को आउट किया, जिसके बाद मोहम्मद वसीम जूनियर (10 गेंद, 17 नाबाद) ने एक चौके और एक छक्के की सहायता से पाकिस्तान को 50 ओवर में 352/8 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से राणा छह ओवर में 51 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्हें एक विकेट हासिल हुआ। इसके अलावा हांगरगेकर (छह ओवर, 48 रन) और पराग (चार ओवर, 24 रन) को दो-दो विकेट मिले जबकि मानव सुथर (नौ ओवर, 68 रन) और निशांत सिंधु (नौ ओवर, 48 रन) को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
Two wickets in two balls for Riyan Parag! 🙌
— BCCI (@BCCI) July 23, 2023
Pakistan 'A' 185/4 after 28 overs
Follow the Match - https://t.co/qztT65tDLs#ACCMensEmergingTeamsAsiaCup | #ACC | @ParagRiyan pic.twitter.com/YgtggK9PMV
आपको बता दें कि सैम अयूब 59 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मानव सुथार ने पवेलियन भेजा। साहिबजादा फरहान 65 रन बनाकर रन आउट हुए। रियान पराग ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने 28वें ओवर की पहली गेंद पर ओमैर बिन यूसुफ (35 रन) और दूसरी गेंद पर कासिम अकरम (0 रन) को आउट किया।
All in readiness for the #ACCMensEmergingTeamsAsiaCup Final 🏆
— BCCI (@BCCI) July 23, 2023
Let's Play 🙌
Follow the Match - https://t.co/qztT65tDLs#ACCMensEmergingTeamsAsiaCup | #ACC pic.twitter.com/pLOiXPEIUu
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत-ए प्लेइंग-11: यश ढुल (कप्तान), साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा और राजवर्धन हंगरगेकर।
A look at the Playing XI of India 'A' for the Final 👌👌
— BCCI (@BCCI) July 23, 2023
Follow the Match - https://t.co/qztT65tDLs#ACCMensEmergingTeamsAsiaCup | #ACC pic.twitter.com/73FtqUi2xm
पाकिस्तान-ए प्लेइंग-11: मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम, अरशद इकबाल और सुफियान मुकीम।
ये भी पढ़ें : VIDEO : वो मेरे लिए नहीं Virat Kohli को देखने आईं थीं...Joshua Da Silva ने किया खुलासा, कैसे उनकी मां का दिन बन गया
