राजस्थान : अनियंत्रित कार के पलटने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल, दर्शन करने जा रहे थे खाटू श्याम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक अनियंत्रित कार के पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर कालाखोह गांव के पास पलट गई जिससे उसमें सवार राधा (18) और भगवती (60) की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। उसने बताया कि दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये एवं मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मणिपुर हिंसा भारत के लिए त्रासदी

संबंधित समाचार